जोधपुर : दिनदहाड़े दीवार को फांदकर घर में घुसा और महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

By: Ankur Wed, 26 Jan 2022 2:57:19

जोधपुर : दिनदहाड़े दीवार को फांदकर घर में घुसा और महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई जहां महिला के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म किया गया जिसमें आरोपी दीवार को फांदकर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। महिला को घर में अकेला देख उसने उसे धमकाया और रेप की कोशिश की। परिवार के लोग काम से सिलसिले में बाहर गए हुए थे और महिला घर में अकेली थी। यह मौका देख आरोपी ने घिनौने अपराध को अंजाम दिया। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए युवक से हाथापाई भी की, इस बीच उसके कपड़े भी फट गए लेकिन वह खुद को बचा नहीं सकी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बिलाड़ा थाना इलाके की एक महिला ने मामला दर्ज कर बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान गांव का निवासी आरोपी मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी। महिला ने आरोपी का विरोध किया। शाम को पति के घर लौटने पर महिला ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ देर रात बिलाड़ा पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आज पीड़िता का मेडिकल कराएगी।

ये भी पढ़े :

# बिहार-यूपी में लगातार तीसरे दिन छात्रों का बवाल, गया में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, स्टेशन पर पथराव

# राज्यपाल कलराज मिश्र ने फहराया SMS स्टेडियम में तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ डॉग शो

# उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किए गए 175 कैदी, राज्यपाल ने दया एवं अच्छे आचरण के आधार पर समय पूर्व किया मुक्त

# मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किए गए जम्मू कश्मीर पुलिस के ASI बाबूराम, अंतिम अभियान में तीन आतंकियों का खात्मा कर हो गए थे शहीद

# बिहार : स्कूल में तिरंगा फहराने के दौरान हादसा, पाइप में करंट से एक बच्चे की मौत, 4 बुरी तरह झुलसे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com